गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित एक बॉयज हॉस्टल में रहने वाले बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान घनेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। वह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था और रामगढ़ताल क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित महादेव बॉयज हॉस्टल में अकेले रहकर पढ़ाई करता था। छात्र मूल रूप से अलीगढ़ जिले के खैर बायपास रोड क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की सूचना उसके पिता बृजभान सिंह को दे दी है। परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

छात्र का अंतिम दिन जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम घनेंद्र हॉस्टल पहुंचा था और सीधे अप...