भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के लालबाग स्थित क्वार्टर में रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन भारती ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल परिसर से बिना अनुमति ईंट ढुलवा ली। इसको लेकर विवाद की स्थिति हो गई है। हॉस्टल की वार्डन इंदू कुमारी ने गार्ड की सूचना पर घटना की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद विवि डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह और प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार को रिपोर्ट कर दी। दोनों अधिकारी शनिवार को जांच के लिए हॉस्टल परिसर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- हॉस्टल परिसर से क्वार्टर में बिना अनुमति उठवायी ईंट, विवादविवाद का कारण अधिकारियों ने सिमरन भारती को मौके पर बुलाया और ईंट को लेकर जवाब-तलब किया। इस पर वे विवि अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की समस्या पर तो अधिकारी आते नहीं है, ईंट उठाने की जानकारी पर अधिकारी तुरंत पहुंच ...