रुद्रपुर, मार्च 26 -- गदरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के एक स्कूल के हॉस्टल में वार्डन पर एक छात्र से मारपीट का आरोप है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गदरपुर क्षेत्र निवासी एक छात्र इस स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। आरोप है कि किसी बात को लेकर 23 मार्च को स्कूल के वार्डन ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान छात्र के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पड़ गए। जब छात्र घर पहुंचा तो परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। इस पर परिजनों ने तत्काल स्कूल प्रशासन से संपर्क कर घटना की जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने बुधवार को पुलिस से शिकायत की। गदरपुर पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली गदरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.