मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पीजी गर्ल्स हॉस्टल के लिए छात्रा रेणु कुमारी ने आवेदन किया है। उसने सोमवार को डीएसडब्लयू कार्यालय में अपना आवेदन दिया। छात्रा ने बताया कि हॉस्टल नहीं मिलने से वह काफी परेशान है। वह एलएस कॉलेज की भोजपुरी की छात्रा है। छात्रा ने कहा कि 21 मार्च को उसे हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया। हॉस्टल खाली करने के बाद उसे पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। उसने विवि प्रशासन से जल्द हॉस्टल आवंटित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.