बांका, जून 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। एक परिवार ने गर्मी छुट्टी के बाद चार दिन पहले जिस बच्चे को अच्छे भविष्य और सुरक्षित माहौल की उम्मीद में हॉस्टल में छोड़ा था, सोमवार की सुबह वही मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझता मिला। कटोरिया के राधानगर बाजार स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय के हॉस्टल के बाथरूम में एलकेजी के 7 वर्षीय छात्र आनंद कुमार खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर पर 20 से अधिक बार धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बच्चे का ईलाज भागलपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जख्मी छात्र थाना क्षेत्र के जयश्री गांव निवासी कृष्णदेव यादव का इकलौता पुत्र आनंद कुमार बताया गया है। वह एलकेजी का छात्र है और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। जानकारी के अनुसार सोमवार की...