आगरा, अप्रैल 27 -- UP News: आगरा में हरीपर्वत के कैलाशपुरी मार्ग स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा डॉ. वर्तिका सिंह (28) की रविवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को दिनभर फोन नहीं उठाने पर उनकी मां ने सहपाठी को फोन किया था। शाम को साथी डॉक्टर उनके कमरे पर गए तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया। वर्तिका पलंग पर पेट के बल अचेतावस्था में मिलीं। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मान रही है। लखनऊ निवासी वर्तिका सिंह ने 22 फरवरी को एमडी में प्रवेश लिया था। वह हॉस्टल की पहली मंजिल पर रहती थीं। दोपहर से वह अपनी मां का फोन नहीं उठा रहीं थीं। उनकी मां ने सहपाठी डॉ. सिद्धार्थ को फोन किया और बेटी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.