औरैया, जुलाई 6 -- औरैया रोड स्थित गेल इंडिया लिमिटेड के आवासीय परिसर स्थित हॉस्टल में सोमवार को कंपनी के एक सीनियर मैनेजर का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण उससे तेज दुर्गंध उठ रही थी। प्राथमिक तौर पर मौत करीब चार दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी 45 वर्षीय बाया पीवी रेड्डी रेनाटी पुत्र नेगी रेड्डी गेल इंडिया लिमिटेड के कंप्रेसर स्टेशन में इलेक्ट्रिकल विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह गेल बिहार कॉलोनी स्थित हॉस्टल में अकेले रहते थे।

घटना का विवरण सोमवार दोपहर करीब एक बजे कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलि...