अयोध्या, अप्रैल 2 -- कुमारगंज (अयोध्या), संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी तृतीय वर्ष के 22 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमरावती हॉस्टल के कमरा नंबर 9 में छत के पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में कुमारगंज थाने की पुलिस, विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र अनिल तिवारी पुत्र जीवननाथ तिवारी निवासी ओझा का पुरवा, थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा अमरावती छात्रावास के कमरा नंबर 9 में अपने दो साथियों हर्षित जायसवाल निवासी गोरखपुर और विपिन देव पांडे निवा...