हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा मामले में चार साथी छात्रों पर केस
देहरादून, जून 17 -- आईटी पार्क क्षेत्र में हास्टल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा के गिरकर घायल होने के मामले में केस दर्ज हो गया है। केस में हास्टल में उसके साथ रहने वाली चार छात्राओं को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि आगरा निवासी राहुल भगौर की बेटी दून डिफेंस ड्रीमर्स में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। वह आईटी पार्क चौकी क्षेत्र के राजेश्वर नगर के स्काईलाइन अपार्टमेंट, फेज एक, लेन दो की हॉस्टल बिल्डिंग में रहती थी। राहुल भगौर की तहरीर के मुताबिक बीते तीन और चार जून की दरम्यानी रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई है। यह भी पढ़ें- हॉस्टल की तीसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.