अहमदाबाद, मार्च 14 -- गुजरात सरकार ने उन क्षेत्रों में स्थित होटल, रेस्तरां, शैक्षणिक और सामाजिक-धार्मिक संस्थानों को पीएनजी (पाइप से मिलने वाली रसोई गैस) का कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय लिया है जहां पाइपलाइन वितरण नेटवर्क उपलब्ध है। हालांकि इस सुविधा के लिए संस्थानों को आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर पीएनजी और राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति की समीक्षा की गई।तुरंत मिलेगा कनेक्शन पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि राज्य के जिन क्षेत्रों में शहरी गैस वितरण के ...