मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में हॉस्टल आवंटन के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र और छात्राओं की जानकारी अब सार्वजनिक रहेगी। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल के तहत ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया गया है। ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू होने के बाद हॉस्टल आवंटन की प्रकिया पोर्टल से होगी। सभी छात्रों के नाम पोर्टल पर रहेंगे। इससे यह भी पता चलेगा कि किस कमरे में कौन से कोर्स और सत्र का छात्र या छात्रा रह रही है। विवि में पीजी छात्रों के तीन हॉस्टल हैं। तीनों हॉस्टल में लगभग 232 सीटें हैं। पीजी, स्नातक और पीएचडी करने वाली छात्राओं के हॉस्टल में लगभग 300 सीटें हैं। ऑनलाइन मॉड्यूल लागू होने के बाद कटऑफ के आधार पर छात्र और छात्राओं को हॉस्टल मिलेगा। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.