फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर हॉस्टल के गार्ड लाला दुबे के पुत्र साक्षी दुबे ने आरोप लगाया कि 18 मार्च की शाम हॉस्टल अधीक्षक अंकित सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उनके पिता से मारपीट की। अधीक्षक ने गला दबाया, जिससे गले पर चोट के निशान हैं, और साइकिल फेंक दी। घटना के समय गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...