प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। इविवि व उसके संघटक कॉलेजों में होली की खुमारी शुरू हो गई है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के डॉ. आंबेडकर हॉस्टल के परिसर में गुरुवार को छात्रों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। छात्रों ने एक-दूसरे को इस तरह से रंग लगाया कि कोई पहचान में नहीं आ रहा था। उधर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हॉस्टल में भी छात्र रंगों से सराबोर रहे। शुक्रवार को हॉलैंड हॉल हॉस्टल में छात्रों के बीच होली खेली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...