नैनीताल, अगस्त 12 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित केपी और गौरादेवी गर्ल्स हॉस्टल में स्नातक कक्षाओं के लिए छात्रावास में प्रवेश को साक्षात्कार बुधवार से शुरू हो गए। पहले दिन नौ छात्राओं ने साक्षात्कार दिया lपहली मेरिट सूची में छात्रावासों की 61 सीटों के लिए 47 छात्राओं को जगह दी गई है। 120 से अधिक छात्राओं ने आवेदन किया है। वार्डन दिव्या पांगती ने बताया कि चयनित 47 छात्राओं को बुधवार से 14 अगस्त तक वार्डन कार्यालय में साक्षात्कार देना होगा। साक्षात्कार के पहले दिन केपी हॉस्टल में 2 और गौरादेवी हॉस्टल में 7 छात्राएं साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि कई छात्राओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उनका साक्षात्कार नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- छात्रावास में प्रवेश के लिए साक्षात्कार आज से शुरू हों...