नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एनसीआर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल यूटीएस सेवा (मोबाइल से अनारक्षित टिकट बुकिंग) को अब हॉल्ट स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा। रेलवे की ओर से अधिकारियों को उन हॉल्ट स्टेशनों को चिन्हित करने के लिए कहा गया है जहां इस सुविधा को शुरू करना है। इस सुविधा की मदद से यात्रियों को आसानी से बिना लंबी कतार में लगे अनारक्षित टिकट मिल जाएगा। यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए कतार में न लगना पड़े, इसके लिए रेलवे की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेल वन ऐप शुरू करने से लेकर बड़े रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस मशीनें लगाई गई हैं जिससे यात्री स्वयं भी अनारक्षित टिकट बना सकते हैं। यह भी पढ़ें- हॉल्ट स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगी यूटीएएस मोबाइल से टिकट सुविधा इसके साथ ही कुछ ...