प्रयागराज, फरवरी 21 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल हॉस्टल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को विशेष आयोजन होगा। हॉलैंड हॉल एल्युमिनाई एसोसिएशन के सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर एसोसिएशन कार्यालय का लोकार्पण, पूर्व छात्रावासियों की कविताओं व कहानियों के संकलन तथा स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। 1960 के दशक से लेकर हाल के वर्षों तक के पूर्व छात्र भाग लेंगे। आयोजन स्मृतियों के पुनर्स्मरण, संवाद और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का अवसर बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.