हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिशहर के हॉली क्रॉस स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उल्लास, उमंग और नई संभावनाओं की ऊर्जा से सराबोर दिखा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मिनी अब्राहम ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नया शैक्षणिक चरण उनके जीवन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण, कठिन परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासनात्मक नियमों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.