हॉली क्रॉस विद्यालय में बैगलेस दिवस पर बच्चों ने सीखे जीवन कौशल
बोकारो, मई 20 -- बालीडीह स्थित होली क्रॉस विद्यालय में 18 व 19 मई को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस दिवस का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल, योग, हस्तशिल्प व बिना आग के बनने वाले कई तरह के स्नैक्स तैयार करना सिखाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह व रुचि के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में बच्चों की रचनात्मकता व ऊर्जा देखने लायक रही। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सिस्टर कीर्ति किरण ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- समर कैंप : विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कैम्प का आगाज यदि बचपन से ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.