नई दिल्ली, मार्च 16 -- साल 2022 में आई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कई वजहों से वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। लेकिन यही फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो इसे बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक थी, जिसे आमिर खान ने अपने ढंग से बनाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में आमिर खान की जगह कोई और लीड रोल प्ले करने वाला था? आमिर खान इस फिल्म को लेकर एक ऐसा क्रेजी डिसीजन लेने वाले थे, जिसके चलते इस फिल्म की किस्मत ही बदल जाती, लेकिन फिर हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस के फैसलों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए और उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा।पहले शूट किया गया था 22 मिनट का 'टेस्ट रिलीज' आमिर खान ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने जब इस फिल्म का 22 मिनट का शूट द...