नई दिल्ली, अगस्त 3 -- दिल्ली के शाहदरा में एक शख्स ने पत्नी की कैंची से हत्या कर दी और लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने हॉलीवुड सीरीज 'द स्टेयरकेस' देखकर हत्या की साजिश रची। आरोपी ने हथियार छिपाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और नेपाल भागने की योजना बनाई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की संदिग्ध हरकतें और पीड़िता की चीखें रिकॉर्ड हो गईं। दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में तलाश और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।हॉलीवुड सीरीज 'द स्टेयरकेस' देख रची साजिश दिल्ली के 53 साल के कमल सिंह ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसने हॉलीवुड सीरीज 'द स्टेयरकेस' देखकर हत्या की साजिश रची। उसे लगा कि हॉलीवुड सीरीज 'द स्टेयरकेस' से मिली सीख उसे बचने में मदद करेगी। उसने सोचा कि हथियार ...