कुल्लू, जून 13 -- हॉलीवुड की 'फ्री गाइ' और 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ब्रिटिश सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज रिचमंड (54 वर्ष) हाल ही में भारत आए थे और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस हादसे में रिचमंड की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को उनकी सफल सर्जरी की गई और अब जानकारी सामने आई है कि वो अस्पताल में तेजी से ठीक हो रहे हैं। रिचमंड के साथ यह हादसा 8 जून को उस वक्त हुआ था, जब वो कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे और इसी दौरान हवा से अचानक नीचे गिर गए थे। जिसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के जवानों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एक गहन खोजबीन अभियान चलाया थ...