नई दिल्ली, अगस्त 24 -- बॉलीवुड फिल्मों के गाने उन्हें दुनिया भर के बाकी सिनेमा से अलग बनाते हैं। हॉलीवुड और अन्य देशों की फिल्मों में जहां हमें गाने नहीं मिलते हैं, वहीं एक-एक बॉलीवुड मूवी में कई-कई गाने डालने का रिवाज बहुत पुराना है। जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्मों को हॉलीवुड मूवीज की कहानियां और सीन्स कॉपी करने के लिए ट्रोल किया जाता है, वहीं ऐसा कई बार होता है जब हॉलीवुड की फिल्में भी अपने सीन्स में बॉलीवुड मूवीज के गाने डाल देती हैं। हालांकि पूरे गाने इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं।जब अंग्रेजी फिल्मों में डाले हिंदी गाने तो चलिए आज ऐसी ही कुछ हॉलीवुड फिल्मों और उनके सीन्स के बारे में जानते हैं। इन सभी फिल्मों के सीन्स में बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया गया था। भारत में जब ये मूवीज रिलीज हुईं तो देखने वालों को लगा कि शायद फिल्म के हिंदी वर्जन ...