नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा के अलावा हॉलीवुड में भी काम किया है। कुछ ने हॉलीवुड जाकर भारतीय सिनेमा के बारे में ऐसे बयान दिए, जो चर्चा का विषय बन गए। हिंदी सिनेमा में काम करने के दौरान कभी खुलकर यहां के बारे में नहीं बोल सके इन एक्टर्स ने हॉलीवुड में जो कुछ कहा, वो भारतीय सिनेमा जगत के बारे में एक अलग ही कहानी बयां करता है। हालांकि लोगों ने यह भी कहा कि यह बातें दूसरी जमीन पर जाकर नहीं कहनी चाहिए थीं।प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड का रुख कर चुकी थीं। वह 'क्वांटिको' सीरिलल में काम करने के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही थीं। शादी के बाद विदेश में सेटल होने के बाद एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्हें बॉलीवुड छोड़ने के लिए मजबूर कि...