हॉलमार्किंग नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानों पर कार्रवाई
बलिया, अगस्त 26 -- बलिया। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लखनऊ शाखा की टीम ने मंगलवार को शहर के आभूषण कारोबारियों के यहां छापेमारी किया। इस दौरान शिवशंकर काम्पलेक्स टाउन हाल रोड पर स्थित पीपी ज्वेलर्स से बगैर वैध हालमार्किंग के करीब 156 ग्राम स्वर्ण आभूषण जब्त किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मी मार्केट में स्थित मेसर्स श्रीजा लेजर कटिंग सेंटर की जांच में बिना लाइसेंस के अनाधिकृत रूप से हॉलमार्किंग संबंधी गतिविधियां मिली। कार्रवाई के दौरान अवैध हॉलमार्क युक्त स्वर्ण आभूषण एवं हॉलमार्किंग गतिविधियों से संबंधित सामग्री को टीम ने जब्त कर लिया। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को शुद्धता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता युक्त स्वर्ण आभूषण उपलब्ध कराना बीआईएस की प्राथमिकता है। हॉलमार्किंग व्यवस्था उपभोक्ताओं को स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.