भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक साल तक सोने की खरीदारी नहीं करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो बार की गई हालिया अपील के बाद जिले के सर्राफा कारोबार पर आंशिक असर दिख रहा है। वर्तमान में केवल शादी-विवाह वाले ही ग्राहक पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार में गिरावट आई है। ज्वेलरी की बेहिसाब कीमत के बावजूद जरूरतमंद लोग खरीदारी कर रहे हैं, फिर भी बड़े ब्रांड के ज्वेलर्स से लेकर छोटे स्थानीय ज्वेलर्स तक भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कारोबारियों का कहना है कि पहले ही अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव, ऊंची कीमतों के कारण 10 से 15 प्रतिशत तक कारोबार कम हुआ है। अब पीएम की अपील से व्यापार और बर्बाद हो जाएगा। निवेशक वेट एंड वॉच कर रहे हैं। वहीं, ज्वेलर्स मार्जिन नहीं निकलने की स्थिति में विकल्पों पर मंथन करने लगे हैं। यह भी पढ़ें- हॉलमार्का औ...