धनबाद, मार्च 12 -- बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के बरारी आउटसोर्सिंग परियोजना के समीप बुधवार की अहले सुबह हॉलपैक वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर अभिषेक कुमार की मौत हो गई। अभिषेक बरारी निवासी बसंत पासवान का छोटा पुत्र था और दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा 15 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। हालांकि, बाद में मुआवजा न मिलने की अफवाह फैलने पर ग्रामीण पुनः आक्रोशित हो गए और शव को माइंस मोड़ स्थित सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे परियोजना का कार्य कुछ घंटों के लिए बाधित रहा।सूत्रों के अनुसार, परियोजना से ओबी डंपिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.