वाराणसी, मार्च 18 -- सारनाथ। दिल्ली-मुंबई में होने वाले हॉर्स रेस में ऑनलाइन जुआ खिलवाने के मामले में पांच शातिरों के खिलाफ सारनाथ थाने में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर सेल के उपनिरीक्षक हिमांशु ने तहरीर दी। बताया कि 'प्रतिबिंब' पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले संदिग्ध नंबरों की जांच के क्रम में टीम के साथ वह सारनाथ के तिलमापुर में पहुंचे। सीडीआर के जरिये बासुचक गांव (गाजीपुर) निवासी राघवेंद्र को पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि मोबाइल फोन से ही वह रेसकोर्स के हॉर्स रेस में बेटिंग कराता है। इसके लिए उसने ग्रुप बना रखा है। वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया जाता है। उसे देखकर लोग संपर्क करते हैं। उनका नंबर वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में होने वाले हॉर्स रेस की फोटो डालकर बेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.