हॉर्स राइडिंग कर रहे युवक के साथ हुई मारपीट
सुल्तानपुर, जून 5 -- लंभुआ, संवाददाता । हॉर्स राइडिंग करते जा रहे युवक एवं उसके घोड़े के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय निवासी दुर्गेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि वह हॉर्स राइडिंग करते व घोड़े को टहलाते हुए मिश्रौली चौराहे पर पहुंचा ही था, तभी चौराहे पर पहले से मौजूद आधा दर्जन लोगों ने घोड़े के साथ अभद्रता व घोड़े पर बैठाने की जिद करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से घोड़े एवं उसको मारा पीटा। मारपीट में युवक एवं उसके घोड़े को चोटें भी आ गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.