प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़। शहर के अजीत नगर पड़ाव वार्ड निवासी शिवेंद्र कुमार मिश्र तीन जून को कार से अपने माता-पिता को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गए थे। वहां एक युवक ने अपनी ऑटो कार के सामने खड़ी कर दी। शिवेंद्र ने ऑटो हटाने के लिए तीन बार हार्न बजाया तो ऑटो चालक उतरा और उन्हें कार से बाहर खींचकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में कल्लू नामक ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...