लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ के इटौंजा में महिगवां के शाहपुर नजूल बाजार चौराहे पर बुधवार की देर रात हॉर्न बजाने के विरोध में थार सवार दबंगों ने ऑटो चालक मोनू सिंह उर्फ दिलीप (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी शव शराब ठेके पास छोड़कर फरार हो गए। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर कुम्हरावां चौराहे पर शव रखकर करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। इस बीच परिजनों की पुलिस से कई बार तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया और थार जब्त कर ली है।हॉर्न बजाने के विवाद में मर्डर महिगवां अटेसुआ निवासी सोनू सिंह के मुताबिक भाई मोनू बुधवार की रात शाहपुर न...