बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। नालंदा उद्यान महाविद्यालय में 14 दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में हुनर का विकास करना भी है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दीक्षारम्भ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, ताकि छात्र महाविद्यालय के वातावरण में ढल सकें और अपने समग्र विकास का अवसर प्राप्त कर सकें। सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक विक्रम कुमार ने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में अपार अवसर है। आवश्यकता है कि विद्यार्थी इन्हें पहचानकर अवसर में परिवर्तित करें। डॉ. एसएस सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड है जो की विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.