नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- क्या आपको भी OTT की बजाए थिएटर की बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ फिल्में देखना पसंद है? अगर हां, तो फिर आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कौन सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। क्योंकि जहां एक तरफ बड़ी फिल्मों की रिलीज के बारे में ग्रैंड प्रमोशन की वजह से लोग अपडेटेड रहते हैं, वहीं कई बार छोटी लेकिन कुछ कमाल की लो-बजट फिल्में मिस हो जाती हैं। तो जब टिकट खरीदने में पैसा खर्च करना ही है, तो पहले जान लीजिए इस हफ्ते की मूवी रिलीज लिस्ट और इनके बारे में जरूरी बातें।418 - रिलीज डेट 23 अक्टूबर यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है जिसकी कहानी आपको डर और रोमांच से भर देगी। कहानी 15 सालों से बंद पड़े एक मेडिकल कॉलेज की है, जिसमें कमरा नंबर 418 का रहस्य अनसुलझा है। फिल्म की पूरी कहानी इस कमरे क...