नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारतीय फिल्में भले ही VFX और CGI के मामले में अब बेहतर कर रही हैं, लेकिन अभी भी हमें वैसी हॉरर फिल्में नहीं मिल रही हैं, जैसी हॉलीवुड में बनती आई हैं। यही वजह है कि हॉरर फिल्मों के फैंस अभी भी हॉलीवुड फिल्मों की तरफ ही रुख करते हैं। लेकिन क्या आपको बता है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं 5 सबसे बड़ी हॉरर फिल्में कौन सी हैं? तो चलिए आपको आज ऐसी पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने में कामयाब रहीं।द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स लिस्ट की शुरुआत सच्ची घटनाओं पर आधारित हॉरर फिल्मों के सबसे बड़े यूनिवर्स द कॉन्जुरिंग के साथ होती है। टॉप 5 की लिस्ट में जो नाम सबसे ऊपर है, वह है 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' का। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 120 करोड़ रुपये कमाए...