नवादा, मई 26 -- नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के धराहरा गांव से हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने अपनी शादीशुदा 18 वर्षीय पुत्री नंदिनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बोरे में भरकर कौड़ीहारी नदी में फेंक दिया गया तथा बाद में मिट्टी में गाड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता बिरजू चौधरी, मां लखिया देवी तथा भाई जितेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट के बाद भागे युवक की बाइक फूंकी, रास्ते में मिला तो कर दी हत्या, नदीं में फेंकी लाशपुलिस की कार्रवाई सोमवार को धमौल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को स्थानीय चौकीदार ने थान...