हॉरर किलिंग: भतीजी के सामने चाचाओं ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
बागपत, जून 9 -- बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में रविवार देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। चाचाओं ने पहले उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रात में ही युवक के शव को एक कॉलोनी के खाली प्लाट में फेंक दिया। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली तो उसने जांच शुरू की। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार शहर के केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय शहजान फ्रूट चाट की ठेली लगाता था। उसका मोहल्ला मुगलपुरा की रहने वाले युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार देर रात करीब एक बजे शहजान प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। काम से घर लौटे युवती के चाचा ने उसे घर में घुसते हुए देख लिया। उसने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.