बिजनौर, अप्रैल 24 -- बिजनौर। नगीना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात किशोरी के शव को परिजनों ने नम आंखों से सपुर्द-ए-खाक कर दिया। नगीना के गांव बिन्जाहेड़ी में बुधवार को नजाकत ने अपनी 17वर्षीय पुत्री को पड़ोसी युवक से बात करने और उसके साथ शादी की जिद करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक किशोरी के मामा आशियाना कॉलोनी निवासी मतलूब ने थाना नगीना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- लड़के से फोन पर बेटी बात करती थी; गुस्साए बाप ने गला घोंटकर मार डाला; बिजनौर में हॉरर किलिंग पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। बुधवार...