बलिया, मार्च 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के शताब्दी वर्ष पर 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली 7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन में इस बार पुरस्कारों की बम्पर बारिश होगी। इसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने कर दी है। हॉफ मैराथन में प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण एक अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है।राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक राज्य सभा सांसद ने इस शताब्दी जयन्ती वर्ष में विजेताओं को पुरस्कार राशि बढ़ाने का निर्णय किया है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम (बलिया) में प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। धावकों के रहने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क मिलेगी। बताया कि प्रथम विजेता को एक लाख 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.