बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में सोमवार को पांचवीं 'निष्ठा' कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर समावेशी, सुरक्षित और उत्पीड़न मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन हेम्ब्रम एवं वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुष्मिता सोरेन द्वारा किया गया। सत्र के दौरान उन्होंने कार्यस्थल की प्रमुख नीतियों और जागरूकता के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में 'पॉश' (कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम) के प्रावधानों के साथ-साथ कंपनी की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों जैसे मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, बाल देखभाल अवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.