अमरोहा, जून 27 -- द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान में हॉट वेदर कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में जीपी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द आर्यंस की टीम को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने आर्यंस की बल्लेबाजी को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका, फिर आदित्य ढिल्लो और अभिनव राठौर की जिम्मेदार बल्लेबाजी के दम पर 139 रन का लक्ष्य 24.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- हॉट वेदर कप में जीपी अकादमी ने द आर्यंस को 5 विकेट से हराया बैटिंग की शुरुआत टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज कार्तिक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद रियाज अहमद ने 47 गेंदों में चार चौकों की मदद से 30 रन और उदय वीर ने 32 गेंदों में 21 रन बनाकर पारी को संभालने का ...