अयोध्या, मई 8 -- सोहावल। तहसील का राजस्व प्रशासन मोईया कपूरपुर गांव में नव निर्मित हॉट मिक्स प्लांट कार्यालय की शुक्रवार को दूसरी बार राजस्व विभाग की टीम ने पूरी सड़क की पैमाईश की। 15 जनवरी को इस हॉट मिक्स प्लांट की बड़े धूमधाम से उद्घाटन किया गया।डीएम को दिए गए शिकायती पत्र पर तहसील प्रशासन ने दो बार सड़क के किनारे बने आवासों को खंगाला। शुक्रवार को नायब तहसीलदार रेशु जैन के नेतृत्व में राजस्व टीम ने चार घंटे तक पैमाईश किया है। पूछे जाने पर एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने बताया के डीएम के निर्देश पर दूसरी बार पैमाइश की गई। प्लांट कार्यालय सहित कुछ अन्य निर्माण भी सड़क के अवैध कब्जे में पाए गए है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजे जा रही है। डीएम के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.