गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन के सुपर लीग मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स ने एवरबॉन्ड को 95 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम ने 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में एवरबॉन्ड की टीम 27.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। हॉक स्पोर्ट्स के सुरज दुबे को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.