महोबा, मार्च 22 -- महोबा,संवाददाता। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बालक व बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को बास्केटबॉल, हैंडबॉल व सेपक टाकरा प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।जिला स्पोर्टस स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, विनोद पुरवार व शरद तिवारी ने कराई। बालिका वर्ग का पहला मुकाबला करहरा व गौरहारी के बीच खेला गया जिसमें 26-5 से गौरहारी ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच पनवाड़ी ने चरखारी को 22-11 से हरा दिया। सेमीफाइनल में गौरहारी ने पनवाड़ी को 33-10 से हराया। दूसरे सेमिफाइल में करहरा ए और करहरा बीच के बीच मुकाबला हुआ। 24-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.