हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह
एम्सटेलवीन, अगस्त 18 -- भारतीय मेंस हॉकी टीम के हेड कोच क्रेग फुल्टन ने बताया है कि टीम इंडिया को हॉकी विश्व कप के मैच में इंग्लैंड से हार का सामना क्यों करना पड़ा? कोच फुल्टन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मेंस हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच के तीसरे क्वार्टर में टीम की रक्षात्मक चूक भारी पड़ी, जिसके कारण उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में दो गोल किए लेकिन मध्यांतर के बाद वह उसी रक्षात्मक तीव्रता को बरकरार नहीं रख सका। फुल्टन ने मैच के बाद कहा, ''पहला हाफ अच्छा था। हमें जवाबी हमलों पर पेनल्टी कॉर्नर मिले और हमने बेहतर नियंत्रण के साथ अच्छी वापसी की। तीसरे क्वार्टर में हमारा डिफेंस उतना अच्छा नहीं था जितना होना चाहिए था।''हम मौकों को गोल में नहीं तब्दील कर पाए- फुल्टन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.