गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम। इस वर्ष बेल्जियम में आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए राज्य के चार खिलाड़ियों ने नेशनल कैंप में अपनी जगह बनाई है। इस चयन में दो गर्ल्स और बॉयज खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें नूंह से जीवन और गुरुग्राम से यशपाल का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है, जबकि झज्जर से दो बालिकाओं का भी चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी इन दिनों ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा बन रहे हैं, जहां उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि अगस्त माह में होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले सामान्य श्रेणी के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद मिक्स कैटेगरी के तहत स्पेशल खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का अवसर मिलेगा। यह पहल न केवल खेलों में समावेशिता को बढ़ावा देगी, बल्कि विशेष खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भी...