वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी संवाददाता। शिवपुर अकादमी ने जिलास्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है। बड़ालालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मंगलवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गंगापुर एकेडमी और शिवपुर एकेडमी के बीच खेला गया। शिवपुर एकेडमी ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, उप क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, अकरम महमूद, अंकित गुप्ता, देशकान्त त्यागी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...