गाजीपुर, जनवरी 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अठगांवा स्थित बीसवीं स्व. शिवशंकर सिंह स्मृति और अखिल भारतीय स्व. हरिकेश सिंह बबलू स्मारक इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने सरस्वती माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संस्थापक एवं पूर्व एमएलसी डॉ. कैलाश सिंह ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में बिजेंद्र राय ने कहा कि अठगांवा का खेलकूद मैदान क्षेत्र की खेल पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस मैदान से कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में नाम कमा चुके हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.