हॉकी में रजबपुर, रस्साकसी में मालीखेड़ा की टीम ने दिखाया दम
अमरोहा, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को जिला खेल कार्यालय अमरोहा के संयोजन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जूनियर बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी, रस्साकसी जबकि बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सीख देकर देकर मेजर ध्यानचंद के जीवन से सीख लेने को प्रेरित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हॉकी में शांति देवी स्कूल हथौड़ा, कबड्डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.