प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 36 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 9 और 10 मार्च को अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में हुई। मंगलवार को बालक-बालिका दोनों वर्ग में प्रतापगढ़ की टीम ने हॉकी के फाइनल मुकाबला जीता और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हॉकी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ की टीम ने रोमांचक मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ जनपद की टीम ने मिर्जापुर मंडल की टीम को क्रमशः 2-0 और 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक प्राप्त किए। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.