हमीरपुर, सितम्बर 22 -- हमीरपुर। आगामी 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम वाराणसी में होने वाले प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को स्टेडियम में हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल्स हुआ। जिसमें कुल नौ बालकों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में कृष्ण निषाद, फरमान, आरुष, फैजान, आमिर खान एवं आदित्य वर्मा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: जूनियर बालक कबड्डी व सीनियर हॉकी टीम चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...