गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में हॉकी जूनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर की टीम शूट आउट से 5- 4 से विजयी रही। खेल का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। पुरस्कार का वितरण दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ ने किया। हॉकी जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच करमपुर बी बनाम गाजीपुर ए के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर ए की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच रेवतीपुर बनाम अठागांवा ए के बीच खेला गया। जिसमें रेवतीपुर की टीम 3-0 इन शूटआउट से विजेता रही। फाइनल मैच गाजीपुर ए बनाम रेवतीपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर ए 5-4 इन शूटआउट से विजेता रही। खेल में दर्शकों ने खूब आंनद उठाया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में विशाल बिंद, रुद्रन्णु, आदित्य ...